Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मथुरा (सतीश मुखिया)। प्रदेश सरकार के मंशानुसार जनपद में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, अपर जिलाधिकारी नमामि राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

जिलाधिकारी ने बाबा साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हमें बाबा साहब के बताए गए रास्तों पर चल कर देश-प्रदेश एवं अपने जनपद को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग एक ही पंक्ति में खड़े हो सकें, यह बाबा साहब जी के विचार थे। संविधान निर्माण में उन्होंने सभी धर्म, वर्ग, जाति को एक समान करने का विशेष ध्यान रखा। ऐसे महान व्यक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश तथा जिले का चहुमुखी विकास के लिए शत प्रतिशत लोगों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाबा साहब के आदर्शों एवं पदचिन्हों का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने।

बाबा साहेब ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कार्य किया, श्रमिकों के हितों को हमेशा ध्यान में रखा। उनके विचारों को आत्मसात कर भारत अच्छी दिशा की ओर अग्रसर है। बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए मार्ग पर चलें। डॉ0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें।

कलेक्ट्रेट सभागार के आयोजन के उपरांत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने डीग गेट स्थित आंबेडकर पार्क में स्थापित डॉ0 भीमराव आंबेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उपस्थित लागों से वार्ता की तथा सभी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top