Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (आरके पुरम एनडीआर यूनिट) ने मानव तस्करी और पोक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी क्राइम ब्रांच चंद्र कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।

 यह पूरा मामला साल २०२३ में दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में दर्ज हुआ था। मूल रूप से मुजफ्फरपुर (बिहार) का रहने वाला आरोपी मोहम्मद फिरोज (४६) गुरुग्राम के उद्योग विहार की एक फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान वह तुगलकाबाद एक्सटेंशन में पर्स बनाने का काम सीख रही एक नाबालिग किशोरी के संपर्क में आया। आरोप है कि फिरोज ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर उसका यौन शोषण किया। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने बाद में दो लाख रुपये लेकर उस नाबालिग की शादी राजस्थान के झुंझुनू में किसी अन्य व्यक्ति से करा दी।

किशोरी के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू किया। मेडिकल जांच में नाबालिग के यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने के बाद मामले में पोक्सो एक्ट और मानव तस्करी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। तब से ही मुख्य आरोपी फिरोज फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। आखिरकार, क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी फिरोज को गुरुग्राम से दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top