Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उद्धव ठाकरे के बैग की चेकिंग का मामला गरमाया हुआ है। उद्धव ठाकरे ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। विवाद शांत हुआ भी नहीं था कि शुक्रवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अमित शाह के बैग की भी जांच की, जो महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे।

चुनाव आयोग पर विपक्षी आरोप
कुछ लोगों का आरोप है कि चुनाव आयोग केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहा है। उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की तलाशी के बाद, शिवसेना (यूबीटी) और विपक्ष के कई नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे, खासकर यह सवाल पूछा था कि क्या गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी बैग चेक करवाएंगे।

अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें चुनाव अधिकारी हेलीकॉप्टर में उनके सामान की जांच कर रहे थे। शाह ने लिखा, “आज, महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा में प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और हम सभी नियमों का पालन करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सभी को एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में योगदान करना चाहिए और भारत को दुनिया में सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।”

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का बयान
इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर और बैग की भी जांच की गई, जिससे यह मामला और तूल पकड़ा। चुनाव आयोग ने अपनी नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा था कि सभी नेताओं की समान रूप से जांच की जा रही है, लेकिन विपक्षी दलों ने इस कदम पर सवाल उठाए हैं।

इस विवाद ने चुनावी माहौल को और भी गर्म कर दिया है, और यह मुद्दा महाराष्ट्र चुनाव में महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top