Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के गठन के 25वें वर्ष की शुरुआत का उल्लेख किया। उन्होंने राज्य के आगामी 25 वर्षों के विकास के लिए लोगों से संकल्प लेने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली अनुदान राशि लगभग दोगुनी हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता की पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने राज्य में पारदर्शी भर्तियों और नकल विरोधी कानून की प्रशंसा की। साथ ही, ‘प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन’ की सफलता और प्रवासी उत्तराखंडियों की भूमिका पर जोर दिया।

उन्होंने राज्य की बढ़ती विकास दर, जीएसटी संग्रह और प्रति व्यक्ति आय का उल्लेख किया और बताया कि राज्य में बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 2026 तक पूरी हो जाएगी और उत्तराखंड के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नौ सुझाव दिए, जिनमें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा देने और स्थानीय भाषाओं के संरक्षण पर जोर दिया गया।

उन्होंने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों का समर्थन और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि की पहचान और गौरव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top