Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

मुंबई/ठाणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सोमवार को ठाणे जिले की कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने शिंदे को चुनौती देने के लिए ठाणे के दिवंगत नेता आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को मैदान में उतारा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार है।

अजित पवार का नामांकन, बारामती में शक्ति प्रदर्शन
उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने भी सोमवार को बारामती सीट से नामांकन दाखिल किया। पुणे जिले के तहसील कार्यालय में नामांकन के समय उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। अजित पवार के दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार भी इस दौरान उनके साथ थे।

शरद पवार गुट से टक्कर
बारामती सीट पर अजित पवार का मुकाबला उनके भतीजे और एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से है। युगेंद्र ने शांति से अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। सुप्रिया सुले बारामती से लोकसभा सदस्य हैं।

20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को मतगणना
विधानसभा चुनाव का मतदान 20 नवंबर को और मतगणना 23 नवंबर को होगी। पिछली बार महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर भाजपा ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top