Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं, और 20 नवंबर को राज्य के सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे। इस बीच, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे एक नए विवाद में फंस गए हैं। उद्धव ठाकरे ने यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर अपने बैग की जांच किए जाने को लेकर आपत्ति जताई और सवाल उठाया कि क्या कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, “मेरे बैग की जांच की जा रही है, मुझे कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मेरा सवाल है कि क्या कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बैग की जांच की गई है?” उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने उनका सामान चेक किया। इस घटना का वीडियो भी उद्धव ने सोशल मीडिया पर साझा किया और विरोध जताया।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने किया पलटवार
इस बयान पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 17 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर और सामान चेक किया था। इसके बाद 5 नवंबर को देवेंद्र फडणवीस का सामान कोल्हापुर में चेक किया गया था, लेकिन तब इन दोनों नेताओं ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।” सोमैया ने कहा, “अब जब उद्धव ठाकरे का सामान चेक किया गया है, तो वह हो-हल्ला कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।”

चुनाव की तैयारी और मुकाबला
महाराष्ट्र में चुनावी माहौल बेहद गर्म है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। 20 नवंबर को होने वाले मतदान में महायुति और महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। महायुति को एक बार फिर से सत्ता में आने की उम्मीद है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी भी अपनी ताकत दिखाने की पूरी कोशिश कर रहा है। चुनावी नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी।

इस विवाद ने राज्य में और भी अधिक सियासी गर्मी पैदा कर दी है, खासकर जब चुनावी प्रचार जोर पकड़ चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top