Headline
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ सभाएं और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील
केदारघाटी के लोगों ने भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए प्रचंड विजय बनाने का बनाया मन – गणेश जोशी
रुद्रप्रयाग। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार के निमित्त आज तीसरे दिन जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मण्डल के दुरुस्त गांव वनथापला, गढ़ीधार काण्डई, महड़, जरमवाड़ गांवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए कहा कि शैला रानी रावत ने सदैव केदारनाथ के विकास के लिए तत्पर रही। उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल उस पार्टी की प्रत्याशी है। जिसका नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हमारी आस्था का केंद्र है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ से एक विशेष लगाव है। यहीं कारण हैं, कि 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ को संवारने के काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि विगत अगस्त माह में केदारनाथ में आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज माहौल भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में नजर आ रहा हैं। उन्होंने केदारघाटी के चौमुखी विकास के लिए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर जन संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीण की विभिन्न समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर जय वर्धन काण्डपाल धीर सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, कुलदीप रावत, लखपत सिंह रावत, सते सिंह रावत, उमेद सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान शांति देवी, कुसुम राणा, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह, हेमंत बर्थवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top