Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी हुई बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित 
हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में आयी गिरावट
देहरादून। केदारनाथ धाम में बर्फबारी की ताजा तस्वीरे आज सुबह-सुबह सामने आई। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बुधवार देर शाम बाद ही मौसम ने करवट बदली। गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी बर्फबारी हुई। वहीं, चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आ गई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
जबकि, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम भी बर्फबारी होने से प्रभावित हुआ है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। उधर, हर्षिल घाटी में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं, मैदानी इलाकों में सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ है। उधर, मौसम विभाग ने शाम तक पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज गर्जन होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top