Headline
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर CSC द्वारा प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन, प्रधानमंत्री कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास।
मोदीपुरम (मेरठ) से लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश) तक नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर का सपना अब साकार होने की ओर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा की 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इससे पहले 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने झारखंड के लोगों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की है।

‘रांची को कराची और दुमका को बांग्लादेश न बनने दें’
गिरिराज सिंह ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “जब आप मतदान करने जाएं, तो ध्यान रखें कि रांची को कराची और दुमका को बांग्लादेश नहीं बनने देना है। दुमका डिवीजन में लगातार हिंदुओं की आबादी घट रही है और रोहिंग्या मुसलमान आदिवासी बेटियों से शादी कर रहे हैं। ये लोग हमारी बेटी, माटी और रोटी तीनों छीन रहे हैं।”

कांग्रेस पर साधा निशाना
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस ने आदिवासियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उनके हितों से कांग्रेस को कोई सरोकार नहीं है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो आदिवासियों के कल्याण के लिए सही मायनों में सोचती है।”

‘वक्फ बोर्ड का निर्णय पूरे देश में लागू हो’
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के फैसले का समर्थन करते हुए सिंह ने कहा, “वक्फ बोर्ड ने कहा है कि शुक्रवार को नमाज के बाद तकरीर की अनुमति उन्हीं को दी जाएगी, जिन्हें बोर्ड से मंजूरी मिलेगी। यह फैसला सही है और इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।”

‘भारत सोने का शेर बन गया है’
गिरिराज सिंह ने भारत की बदलती स्थिति पर कहा, “भारत पहले सोने की चिड़िया था, जिसे मुस्लिम आक्रांताओं, अंग्रेजों और कांग्रेसियों ने लूटा। लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बन गया है। अब कोई भी इसे लूटने की हिम्मत नहीं कर सकता।”

चुनाव में सुरक्षा और तैयारियां
दूसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की है। झारखंड की राजनीति में यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top