Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

खेल एक ऐसी विधा है, जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास करता है- पूर्व सीएम 

पूर्व सीएम ने ‘ऐतिहासिक झंडा मेला’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी 

हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार स्थित होटल गार्डनिया सिडकुल में आयोजित खिलाड़ी सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। संबोधन के शुरुआत में पूर्व सीएम का स्वागत किया गया, जिसके बाद पूर्व सीएम ने सभी खिलाड़ियों व पदाधिकारियों का कार्यक्रम में स्वागत किया। पूर्व सीएम ने कहा कि समय- समय पर इन गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए, खेल को प्रोत्साहित करने से खिलाड़ियों में जोश व उत्साह की भावना पैदा होती है। और हमारा सदैव यहीं प्रयास रहता है, कि युवाओं में जरा सा भी जोश व उत्साह कम न हो। क्योंकि देश का भविष्य ही युवा से है।

पूर्व सीएम ने आगे कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से आगे ओर भी अच्छी पहल करने की दिशा में कदम बढ़ाये जा रहे है, साथ ही कहा कि बच्चों को खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। खेल एक ऐसी विधा है, जो हमारा शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास करता है। वहीं पूर्व सीएम ने मानवता व विश्वास से ओत-प्रोत देहरादून के ‘ऐतिहासिक झंडा मेला’ की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। और कहा कि झंडा मेला विशिष्ट परंपराओं को समेटे है, तथा यह श्रद्धाभाव का भी मेला है। श्री गुरू राम राय महाराज की सीख एवं संदेश आज कहीं अधिक प्रासंगिक है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top