Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जहां पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की नजरें पिछले सीजन में मिली निराशा के बाद दमदार वापसी करने पर होगी। वहीं मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लघंन के लिए एक मैच के लिए निलंबित हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में इस मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव उठाएंगे। मुंबई इंडियंस रविवार को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

सूर्यकुमार यादव राष्ट्रीय टी20 टीम के कप्तान हैं और उन्होंने टीम को घरेलू मैदान पर हाल में इंग्लैंड पर 4-1 से जीत दिलाई। हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म इतनी प्रभावशाली नहीं रही और उन्होंने श्रृंखला के दौरान पांच मैच में सिर्फ 38 रन बनाए। पांड्या ने यहां मुंबई इंडियंस के सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘सूर्यकुमार भारतीय टीम की कप्तानी भी करते हैं। जब मैं नहीं होता हूं तो वह आदर्श विकल्प होते हैं।’

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि बीसीसीआई ने पिछले सत्र में उनकी टीम के तीन बार ‘धीमी ओवरगति’ उल्लंघन के कारण पांड्या पर लगे एक मैच के प्रतिबंध के बारे में टीम को बता दिया है। मुंबई इंडियंस को 2024 में 10 हार का सामना करना पड़ा था जबकि वह सिर्फ चार जीत हासिल कर पाई और यह पांड्या का कप्तान के रूप में पहला साल था। पांड्या को रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया जिन्होंने टीम को पांच ट्रॉफी दिलाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top