Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “बात सीट की नहीं, जीत की है। इस रणनीति के तहत इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल से चुनाव लड़ेंगे।”

कांग्रेस और सपा की एकजुटता
अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है।”

वोटर्स से की खास अपील
अखिलेश यादव ने वोटर्स से अपील करते हुए कहा, “यह चुनाव देश के संविधान, सौहार्द और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के मान-सम्मान को बचाने का है। एक भी वोट घटने या बंटने न पाए, यही हमारी सबसे बड़ी अपील है।”

13 नवंबर को उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top