Headline
नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश
मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया
संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा

देहरादून:  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों एवं सैन्य धाम लोकार्पण की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम के लोकार्पण से पहले प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की सभी आवश्यक तैयारियां भी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा एवं लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बेहतर समन्वय के साथ समय पर सुनिश्चित की जाएं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों एवं अमर बलिदानियों के अदम्य शौर्य, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। सैन्यधाम का निर्माण प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम का शीघ्र ही लोकार्पण कर इसे प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा, उप निदेशक सैनिक कल्याण विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) निधि बधानी, मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top