Headline
बैंकों को सीडी रेशियो बढ़ाने और लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की शुभकामनाएं
पंतनगर से काठमाण्डू की सीधी उड़ान हमारा सपना: महाराज
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को मिलेगी नई दिशा
मुख्यमंत्री ने की सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना
डीएलएसए देहरादून का सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का विशेष सघन निरीक्षण अभियान प्रारंभ
जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही किया निस्तारण
मां धारी देवी मंदिर के समीप बनेगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत

इगास हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांसद अनिल बलूनी के परिजनों को भी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और पूर्वजों से मिली परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम के प्रतीक हैं। ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है और देश-दुनिया में प्रदेश की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top