Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

नई दिल्ली। दिल्ली के गोकुलपुरी थाना क्षेत्र के वजीराबाद रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने  शुक्रवार रात को अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर अंशुल राठी घायल हो गए। बदमाशों ने ऑफिस केबिन पर करीब 20-22 राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10:38 बजे हुई। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के ऑफिस के बाहर से फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान अंशुल राठी कांच के टुकड़ों से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, अंशुल की हालत खतरे से बाहर है।

पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी ने इस घटना को पुरानी रंजिश का नतीजा बताया है। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि वह खुद गोकुलपुरी के निवासी हैं और उनके खिलाफ कुछ कानूनी मामले भी चल रहे हैं। हालांकि, सुपरवाइजर अंशुल राठी के परिवार ने किसी भी व्यक्तिगत विवाद से इनकार किया है।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “बदमाशों ने ऑफिस के अंदर और बाहर दोनों जगह गोलियां चलाईं। ऐसा लगता है कि उनका टार्गेट पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी थे। दिल्ली में अपराधियों का खौफ खत्म हो गया है, और यह घटना इसकी गवाही देती है।”

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top