Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। हवा में बढ़ते प्रदूषकों के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में परेशान हो रहे हैं। सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से गले में खराश की समस्या हो रही है। लोग एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) चेक करके बाहर निकलते हैं और AQI के 200 के आस-पास होने पर ही सैर करने जाते हैं। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, प्रदूषण की स्थिति कुछ सुधरती है।

हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के पीछे हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। लोग इस स्थिति से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और सफाई पर ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य और केंद्र सरकार को प्रदूषण रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। यमुना नदी की बिगड़ती स्थिति पर भी लोगों ने चिंता जताई है और इसकी सफाई के लिए नियमित कदम उठाने की मांग की है।

दिल्ली में AQI 400 से ऊपर
दिल्ली के कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। नेहरू नगर में AQI 431, आनंद विहार में 424, और रोहिणी में 402 तक पहुंच गया है। दिल्ली के 30 इलाकों में AQI स्तर 300 से ऊपर दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। कई अन्य क्षेत्रों में AQI का स्तर 200 से 300 के बीच है।

राजस्थान में दिन का तापमान सामान्य से अधिक
राजस्थान के कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जैसलमेर, जालोर, गंगानगर, फलोदी, और कोटा जैसे शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top