Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ऐतिहासिक इमारत लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी भरा फोन कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, दिल्ली और मुंबई पुलिस की संयुक्त जांच के बाद इस कॉल को फर्जी (Hax Call) घोषित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दावा किया कि लाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। दिल्ली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए उत्तरी जिला पुलिस को अलर्ट किया।

सूचना मिलते ही उत्तरी जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। लाल किले और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा को अचानक बढ़ा दिया गया। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। काफी मशक्कत और गहन जांच के बाद पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और इसे एक ‘हॉक्स कॉल’ करार दिया।

 यह कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के किसी संवेदनशील या ऐतिहासिक स्थल को निशाना बनाने की धमकी दी गई हो। पिछले कुछ समय में दिल्ली की अदालतों, स्कूलों और कई सरकारी इमारतों को भी इसी तरह बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले अज्ञात शख्स की लोकेशन ट्रेस करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top