Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

मरीजों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रशासन को परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना बेहद आवश्यक है, इसलिए सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को अनावश्यक रूप से अन्यत्र रेफर किया जाता है, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी दिशा में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top