Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

पत्रकार कुशलानंद और देवेंद्र आर्य ने सूचना आयुक्त की शपथ ली

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को राजभवन में पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार कुशला नन्द और पूर्व आयकर अधिकारी देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल राधा रतूड़ी को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त तथा कुशला नन्द और देवेन्द्र कुमार आर्य को राज्य सूचना आयुक्त बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, दिलीप सिंह कुंवर, डीजीपी दीपम सेठ, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु सहित भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन सचिव विनोद सुमन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top