Headline
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
आगामी विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में जिला प्रशासन अलर्ट, नोडल अधिकारी तैनात
राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों पर केंद्रित होंगी गतिविधियां
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

न्यूयॉर्क। अमेरिका में टीचर और छात्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां विस्कॉन्सिन में एक प्राइमरी स्कूल की टीचर ने 5वीं क्लास में पढऩे वाले छात्र के साथ संबंध बनाए। सेंट पॉल की रहने वाली 24 वर्षीय टीचर मैडिसन बर्गमैन गंभीर आरोपों का सामना कर रही है। बर्गमैन पर 13 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ फर्स्ट-डिग्री बाल यौन उत्पीडऩ की धाराएं भी शामिल हैं। शिकायत से यह पता चला कि पुलिस को हडसन में रिवर क्रेस्ट एलीमेंट्री स्कूल में व्यवहार के बारे में आगाह किया गया था। रिपोर्ट में विशेष रूप से टीचर बर्गमैन और 5वीं कक्षा के एक छात्र के बीच अनुचित आचरण की जानकारी दी गई थी।

छात्र को रोज मैसेज करती थी टीचर
अधिकारियों को पीडि़त बच्चे और टीचर बर्गमैन के बीच टेक्स्ट मैसेज के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए गए, जो पीडि़त के माता-पिता ने देखे थे। टीचर कथित तौर पर बच्चे को हर दिन मैसेज कर बता रही थी कि उसे उसके साथ बाहर घूमने और उसके स्पर्श से कितना आनंद आया। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार, ये सब कथित तौर पर स्कूल परिसर के अंदर, लंच ब्रेक के दौरान या स्कूल के समय के बाद हुआ। बर्गमैन ने बताया कि उसे बच्चे का फोन नंबर उसकी मां से एफटन आल्प्स में विंटर वेकेशन के दौरान दिसंबर में मिला था। उसी महीने उसकी अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से सगाई हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, तीन महीने बाद जुलाई में उसकी शादी होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top