Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में आएगी कमी 

फ्री में सिर्फ किसी अकाउंट को कर सकेंगे फॉलो 

नई दिल्ली। एलन मस्क जब से एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक बने हैं तब से उनका पूरा ध्यान एक्स से पैसे कमाने पर है। पहले एलन मस्क ने एक्स की पेड सर्विसेज लॉन्च की और ब्लू टिक को शुल्क आधारित किया। ब्लू टिक पहले फ्री में मिलता था और इसके लिए कुछ शर्तें थीं। मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने शर्तों में बदलाव किए और ब्लू टिक को पेड किया। अब एलन मस्क ने नए यूजर्स के लिए एक बड़ी प्लानिंग की है। एलन मस्क ने कहा है कि एक्स पर आने वाले नए यूजर्स को पोस्ट करने के लिए पैसे देने होंगे और यह एक मामूली राशि होगी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसकी फीस क्या होगी।

एलन मस्क का मानना है कि फीस लगाने के बाद बॉट और फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में कमी आएगी, क्योंकि फिलहाल कोई भी नया अकाउंट बनाकर किसी के भी पक्ष में पोस्ट कर रहा है। एलन मस्क ने कहा है कि बॉट को रोकने का यही एकमात्र तरीका है। एक्स की नई पॉलिसी के मुताबिक एक्स पर पोस्ट करने, किसी के पोस्ट को लाइक करने, किसी पोस्ट को बुकमार्क और किसी पोस्ट पर रिप्लाई करने के लिए पैसे देने होंगे। फ्री में आप सिर्फ किसी अकाउंट को फॉलो कर सकेंगे। इस पॉलिसी की टेस्टिंग लंबे समय से प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकने के लिए हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top