Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

प्रदेश अध्यक्ष समेत अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पार्टी के विनम्र कार्यकर्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन सूर्यकांत धस्माना का पद भर ग्रहण करने का और इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने धस्माना को उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अनुजाती विभाग के अध्यक्ष मदन लाल, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी , प्रदेश अध्यक्ष के सोशल मीडिया सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह,श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी,राजेंद्र शाह, सुजाता पॉल ,गरिमा दसौनी, देवेंद्र सिंह, सुनील जायसवाल,प्रतिमा सिंह, मोहन काला, सुलेमान अली, विनीत प्रसाद बंटू, आशा मनोरमा शर्मा, पुष्पा पंवार, सावित्री थापा आदि बड़ी संख्याएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धस्माना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन का पद ग्रहण करने की बधाई दी।

धस्माना ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और किसी भी पद पर रहते हुए एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर वे खरा उतरने के लिए जी- जान से कार्य करेंगे और पार्टी के सभी नेताओं के मार्गदर्शन व पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने कामों को अंजाम देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top