Headline
29 सितम्बर को देहरादून में रोजगार मेला, 904 पदों पर भर्ती का अवसर, 18 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता से न हो समझौता – डीएम डॉ. आशीष चौहान
जिला प्रशासन के प्रयासों से 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

उत्तराखंड में 80 से भी अधिक क्षेत्रों में कर चुके हैं रोड शो और प्रचार

यूपी, राजस्थान, जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों में भी स्टार प्रचारक

देहरादून।  इस लोकसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा के स्टार प्रचारकों की अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की पांच सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए कई चुनावी सभाएं की है। रोड शो किये हैं और लगभग हर विधानसभा को कवर किया है। राज्य के सभी जिलों के नारी शक्ति कार्यक्रम व लाभार्थी सम्मेलन को मिलाकर लगभग इनकी सँख्या 80 के आसपास हैं। पिछले तीन महीनों में इसके अलावा वह यूपी में भी चुनाव प्रचारक के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर जा रहे हैं। उन्हें राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यूपी के मझौला में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी। सीएम धामी देश के क्षितिज पर एक नवोदित स्टार प्रचारक के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून बनाकर अपनी एक अलग छवि बनाई है। डेमोग्राफिक चेंज के साथ ही लैंड जिहाद और लव जिहाद को भी रोकने का काम किया है। इसके चलते देश भर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। यही कारण है कि भाजपा के 37 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका 12वां स्थान है। यदि भाजपा उत्तराखंड में सभी पांच सीटें जीत जाती है तो यह सीएम धामी की बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए उन्होंने अथक मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top