Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा

पिछले साल भी स्वास्थ्य सचिव ने चारों धामों में किया था कैम्प, व्यवस्थाएं बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

देहरादून । डॉ० आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य / प्रभारी सचिव यात्रा दिनाक 20 मई से 22 मई तक जनपद भ्रमण पर रहेंगे जहां यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं जायजा लेंगे । जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 20 मई, 2024 को श्रीनगर से प्रस्थान कर 11.00 बजे सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक (जिला अस्पताल का निरीक्षण, पार्किग की स्थिति का निरीक्षण, स्थानीय लोगों से बातचीत पेजयल आपूर्ति, नगरीय साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे से सांय 07.00 बजे तक मार्ग में पड़ने वाले स्थलीय योजनाओं, आपदा निर्माण कार्यों के अन्तर्गत सिंचाई / लघु सिंचाई विभाग के आपदा प्रबन्धन कार्यों का निरीक्षण, यात्रा मार्गों पर बिकने वाला खाद्य सामग्री / खाद्य स्टॉलों/होटलों की खाद्य गुणवत्ता/शुद्धता का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ निरीक्षण। सांय 7:00 बजे से 8:00 बजे गुप्तकाशी में हेली कंपनी के प्रबंधकों के साथ बैठक। रात्रि विश्राम लो.नि.वि. गेस्ट हाउस गुप्तकाशी में करेंगे।

दिनांक 21 मई, 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक मार्ग में पड़ने वाले स्थलीय योजनाओं, आपदा निर्माण कार्यों के अन्तर्गत सिंचाई / लघु सिंचाई विभाग के आपदा प्रबन्धन कार्यों का निरीक्षण, यात्रा मार्गों पर बिकने वाला खाद्य सामग्री / खाद्य स्टॉलों/होटलों की खाद्य गुणवत्ता/शुद्धता का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। अपराहन 12:30 बजे से 2:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मेडिकल रिलीफ पोस्टों, निरीक्षण व दवाईयों / उपकरणों की उपलब्धता/तीर्थ यात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में / पशुपालन अधिकारियों से घोड़े खच्चरों की स्वस्थता /उपलब्धता तथा दवाईयों की उपलब्धता के सम्बन्ध में वार्ता व ट्रेफिक/पार्किंग की इत्यादि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता/निरीक्षण के उपरांत सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे एवं रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग में करेंगे। दिनाक 22 मई को प्रातः 9:00 बजे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top