Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। केंद्र संचार विभाग ने शुक्रवार को जानकारी दी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उपकरणों का उपयोग करते हुए अब तक 1.77 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन कनेक्शनों में नकली या जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके साथ ही 45 लाख से ज्यादा फर्जी कॉल्स को भी ब्लॉक किया गया है। यह कदम साइबर अपराध और धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

संचार विभाग ने बताया कि चार प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) ने दूरसंचार विभाग (DOT) के सहयोग से इस उन्नत प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया है। इसके तहत फर्जी अंतर्राष्ट्रीय कॉल्स को भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में प्रवेश करने से रोका गया है। इस प्रणाली के अगले चरण में एक केंद्रीकृत प्रणाली को शामिल किया जाएगा, जो सभी बचे हुए फर्जी कॉल्स को समाप्त करेगी।

उन्नत प्रणाली की तैयारियां
संचार विभाग ने इस उन्नत प्रणाली को दो चरणों में लागू किया है। पहले चरण में टेलीकॉम ऑपरेटर (TSP) स्तर पर फर्जी कॉल्स को रोका जा रहा है, जबकि दूसरे चरण में केंद्रीय स्तर पर फर्जी कॉल्स को ब्लॉक किया जाएगा। इस अभियान के तहत 33.48 लाख मोबाइल कनेक्शनों को साइबर अपराधों से जुड़े हॉटस्पॉट जिलों में काट दिया गया है और 49,930 मोबाइल हैंडसेट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं।

फर्जी मोबाइल कनेक्शनों पर बड़ी कार्रवाई
संचार मंत्रालय ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक मोबाइल कनेक्शन लेने वाले 77.61 लाख कनेक्शन काट दिए गए हैं और 2.29 लाख मोबाइल फोन, जो साइबर अपराध में शामिल थे, ब्लॉक किए गए हैं। इसके अलावा, चोरी और खोए हुए 21.03 लाख मोबाइल फोन में से 12.02 लाख फोन का पता लगाया जा चुका है। बैंकों और पेमेंट वॉलेट्स ने 11 लाख फर्जी खातों को फ्रीज कर दिया है, जो इन डिस्कनेक्टेड मोबाइल कनेक्शनों से जुड़े थे।

व्हाट्सएप ने भी करीब 11 लाख फर्जी प्रोफाइल्स/खातों को बंद कर दिया है। 71,000 सिम एजेंट्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है और कई राज्यों में 365 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

(स्त्रोत- एजेंसी)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top