Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

नई दिल्ली: बुधवार (16 अक्टूबर) को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की फ्लाइट QP 1335 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तुरंत दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर वापस बुलाया गया, जहां उसे सुरक्षित उतार लिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है और यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। विमान में 174 यात्री, 3 शिशु और 7 क्रू मेंबर सवार थे। एयरलाइन ने बताया कि विमान और यात्रियों की सुरक्षा जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है।

दिल्ली से शिकागो जा रहे विमान को भी मिली थी धमकी
मंगलवार को भी दिल्ली से शिकागो जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम धमकी के बाद कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया था। हाल के दिनों में कई उड़ानों को बम धमकियां मिली हैं, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। एयर इंडिया ने कहा कि हर धमकी को गंभीरता से लिया जाता है और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

एयरलाइनों को मिल रही लगातार धमकियां
पिछले कुछ दिनों में एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइनों को कई बम धमकियां मिली हैं, हालांकि ये सभी झूठी साबित हुईं। एयर इंडिया ने कहा कि वे इस तरह की धमकियों के दोषियों की पहचान के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top