Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

बॉडीबिल्डर खिलाड़ी सबसे ज्यादा परिश्रम करता है- चंदेल

नई दिल्ली। बॉडीबिल्डर स्पोर्ट्स एसोसिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर रोहित द्वारा बॉडीबिल्डिंग ऑल इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतियोगी विजय वत्स मनीष राजपूत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। महिला खिलाड़ियों में वैशाली भारद्वाज ने मेडल जीता। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा फलाहारी महाराज एसोसिएशन के राष्ट्रीय चेयरमैन राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर बोहीत ने आज देश के बॉडी बिल्डर नौजवानों खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल मेडल आदि देकर सम्मानित किया।फलाहारी दिनेश शर्मा ने आह्वान किया कि वह गौ माता का दूध पिए और अधिक बलवान बने और देश का नाम रोशन करें।आज हमारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौ माता के चारे के लिए करोड़ों रुपए फंड मंजूर किया है और एक विशाल गौशाला का निर्माण करने जा रहे हैं। मैं अपनी सरकार से मांग करना चाहता हूं कि गाय को गौ माता का दर्जा दिया जाए उसको पशु सूची से हटाया जाए।

उत्तर प्रदेश के गौरवशाली मुख्यमंत्री भी गौ माता की सेवा के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और वह गौ हत्या करने वालों से शक्ति से निपट रहे हैं।गो हत्या करने वाले लोगों को मृत्युदंड की सजा दिए जाने की मांग की है। बॉडीबिल्डर स्पॉट एसोसियेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन गुरुजी राजू चंदेल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बॉडीबिल्डर खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय खेलों में सरकारी स्तर पर खेलने की मान्यता दी जाए क्योंकि यह खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेहनत में परिश्रम करते हैं। जिस कारण अपनी बॉडी को स्टील की तरह मजबूत बना कर रखते हैं इन खिलाड़ियों को सरकारी तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए और भारत में होने वाले खेलो इंडिया खेलो जैसी प्रतियोगिता में भी बॉडीबिल्डर प्रतियोगिता मैं हिस्सा लेने की अनुमति मिलनी चाहिए।

इस मौके पर भारत सरकार श्रम मंत्रालय की डायरेक्टर लता गौतम,अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता रामदास गुप्ता, प्रियंका गुप्ता,अनिरुद्ध डे , श्री राम श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान, पवन बिड़लांन, प्रदीप वोहीत, अधिवक्ता उदित सिंह, मनोज कुशवाह, राजेंद्र सहरावत, म्हल्हिया खुराना, राकेश कुमार, पवन बिडलान, संदीप कौशल, ऋषभ बैनिवाल, मिहू खुराना आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top