Headline
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि
खटीमा होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां
हिमवीरों के संग रंगों का उत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी जवानों का बढ़ाया मनोबल
लोहाघाट होली रंग महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां

नालंदा। एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 60 वर्षीय महिला शनिवार को चारा लाने के लिए खेत गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अंततः महिला का शव गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला, जिसके चेहरे पर दांत काटने के निशान और गले पर दबाव के निशान थे।

मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां चारा लाने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। शव देख कर प्रतीत हो रहा था कि मां ने अपने बचाव के लिए संघर्ष किया होगा, संभवतः उसने जिस हसुली से घास काटी थी, उसी से अपराधियों का सामना किया। हालांकि, अपराधियों की संख्या अधिक होने के कारण वह लंबे समय तक मुकाबला नहीं कर सकी और उन पर हमला किया गया।

मृत महिला के पुत्र ने यह भी बताया कि उनकी मां का पड़ोसियों के साथ जमीन के विवाद को लेकर कुछ तनाव था, लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दिनारनालंदा के एसपी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि महिला थाना की अध्यक्ष को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top