Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

ग्रामीणों ने जगह- जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

हरिद्वार।  हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा पिरान कलियर के लगभग एक दर्जन गांवों में रोड शो कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हकीमपुर तुर्रा गांव से हुआ। इसके बाद रावत का काफिला दरियापुर, गुम्मावाला, मजारी, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, महेवड़ खुर्द, मेहवड कलां, पिरान कलियर, राघड़वाला, धनौरी, दौलतपुर, बढेडी राजपूतान, भरापुर भोरी, धोड़ेवाला, डेरा समेत अन्य गांव में होते हुए बाजुहेड़ी पहुंचा। जहां पर रोड शो का समापन किया गया।

रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का जगह- जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि क्षेत्र की जनता आने वाली 19 अप्रैल को उनको भारी मतों से विजयी बनाएगी। कहा कि क्षेत्र के किसान, मजदूर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इस बार चुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर दिल्ली भेजने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top