Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

यूपी में विधानसभा उपचुनाव के बीच राजनीति का पारा हाई हो गया है। सोमवार को कुंदरकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर तीखा हमला बोला और साथ ही सीएम योगी को लेकर एक भविष्यवाणी भी की।

अखिलेश यादव की भविष्यवाणी
अखिलेश यादव ने कहा, “महाराष्ट्र चुनाव के बाद इनकी (सीएम योगी) कुर्सी छीन ली जाएगी। आजकल ये अपनी कुर्सी बचाने के लिए गुस्से में हैं। दिल्लीवालों ने तय कर लिया है कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद इनकी कुर्सी बची नहीं रहेगी।”

सीएम योगी पर निशाना
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा, “सीएम योगी दिल्ली गए थे और चाहते थे कि कुछ हासिल कर लें, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं कर पाए। सब कुछ कार्यवाहक चल रहा है। ये कानून व्यवस्था का बहुत ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन इनका सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी (डीजीपी) अब तक कार्यवाहक ही है, परमानेंट नहीं हो पाया। दिल्लीवाले इंतजार कर रहे हैं कि कब इनकी कुर्सी छीन लें।”

अखिलेश यादव ने यह भी कहा, “महाराष्ट्र में बीजेपी हारेगी और यूपी में कुर्सी छीन ली जाएगी।” उन्होंने यह भी दावा किया कि सीएम योगी की कुर्सी तब चली गई होती, जब उन्हें लगा था कि नजूल की जमीन मुसलमानों की है। इस पर जब सभी विधायक एकजुट हुए, तो सीएम डर गए और कानून को वापस ले लिया।

केजरीवाल ने भी की थी भविष्यवाणी
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के दो महीने के भीतर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान इस बयान का यूपी में असर भी देखा गया था।

अखिलेश यादव के इन बयानों ने यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी है, और राजनीतिक दलों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top