Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ घोषित नकद पुरस्कार राशि के फैसले पर आज भी अडिग हैं। शेखावत ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की और आतंकवादियों के खिलाफ इनामी राशि की घोषणा की।

लॉरेंस बिश्नोई पर इनामी राशि बरकरार
राज शेखावत ने वीडियो में कहा, “आतंकी लॉरेंस बिश्नोई की पुरस्कार राशि पर हम आज भी कायम हैं और आगे भी कायम रहेंगे। अब बारी गैंग के अन्य आतंकवादियों अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गोदारा, संपत नेहरा और वीरेंद्र चारण की है, जिन पर हम नकद पुरस्कार की घोषणा कर रहे हैं।”

घोषित इनामी राशि:
अनमोल बिश्नोई पर 1,00,00,000 रुपये (एक करोड़)
गोल्डी बरार पर 51,00,000 रुपये (51 लाख)
रोहित गोदारा पर 51,00,000 रुपये (51 लाख)
संपत नेहरा पर 21,00,000 रुपये (21 लाख)
वीरेंद्र चारण पर 21,00,000 रुपये (21 लाख)
राज शेखावत ने आगे कहा, “जो कोई भी इन आतंकवादियों को ठोकेगा, उसे नियमानुसार नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।”

पहले किया था पुलिसकर्मियों के लिए ऐलान
इससे पहले, शेखावत ने ऐलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसे एक करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों और साजिशकर्ताओं को भी ठोके जाएंगे और इस प्रयास में वे अपने धर्म का पालन करते हुए आतंकवाद और भय मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ाएंगे।

बाबा सिद्दीकी की हत्या
12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में बाबा सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी, जिन्होंने कहा कि यह हत्या अभिनेता सलमान खान से सिद्दीकी के करीबी संबंधों के कारण की गई।

राज शेखावत के इस ऐलान ने राजनीति और अपराध जगत में हलचल मचा दी है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top