Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

पटियाला। धोखे से नशीली ड्रिंक पिलाकर एक युवक की ओर से अपनी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना अनाज मंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसकी पहचान लवनीश कुमार निवासी जाखल मंडी फतेहाबाद के तौर पर हुई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फार्मा कंपनी में काम करती है। कंपनी के कामकाज के संबंध में उसकी पिछले करीब सात महीनों से आरोपी लवनीश कुमार के साथ बातचीत होती रहती थी। इसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई।

इसी बीच सात जनवरी 2025 को आरोपी लवनीश कुमार ने पीड़िता को बहाने से पटियाला बुलाया। जहां वह उसे एक होटल में ले गया। वहां धोखे से सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाकर पीड़िता को पिला दी। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन पीड़िता को जीरकपुर रोड पर छोड़कर आरोपी चला गया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top