Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोनों साधुओं के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में मंदिर में कुछ दिन पहले ठहरे तीन साधु संदेह के घेरे में हैं, जो घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मंदिर के एक सेवादार ने सूचना दी थी कि मंदिर में रहने वाले साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी पिछले कुछ समय से दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पथरी थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर व आसपास के इलाके की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान मंदिर के समीप जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों को जमीन में दबा दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल भी मौके पर पहुंचे और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से तीनों फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top