Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

पानीपत: किला थाना अंतर्गत आने वाले गांव राजाखेड़ी में देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश हमलावरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने मकान के मुख्य गेट और बाहर खड़ी एक ईको गाड़ी पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

पीड़ित संदीप शर्मा ने बताया कि वह पेशे से गाड़ी चालक हैं और गांव से थोड़ी दूर अपने खेत में एक नया मकान बनवा रहे हैं। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह रोजाना की तरह नवनिर्मित मकान पर ताला लगाकर अपने पुराने घर चले गए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उनके सूने मकान पर धावा बोल दिया और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए और मकान की दीवारों पर भी गोलियों के गहरे निशान बन गए हैं। अगली सुबह घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने मौके का मुआयना किया। इस गहन निरीक्षण के दौरान पुलिस को घटनास्थल से चार खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर काली टी-शर्ट पहने हुए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

वहीं, पीड़ित संदीप शर्मा ने गांव के ही एक युवक पर इस पूरी वारदात को अंजाम देने का शक जताया है। संदीप के अनुसार, उक्त युवक के साथ उनका काफी समय से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है और इसी रंजिश के चलते डराने के मकसद से यह फायरिंग की गई है। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top