Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

ऋषिकेश। पर्यटक आगामी 23 सितंबर (सोमवार) से गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। साहसिक खेल विभाग ने संयुक्त निरीक्षण टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। प्रथम चरण में तीन स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति मिली है। कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग के लिए एक बार फिर जलस्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा।

गंगा में राफ्टिंग सत्र शुरू किए जाने के लिए प्रशासन की ओर से गठित संयुक्त निरीक्षण टीम ने शुक्रवार को गंगा के जल स्तर का आकलन किया। रिवर राफ्टिंग तकनीकी समिति ने राफ्ट और क्याक से रेकी रन का आयोजन किया। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार से कुछ स्थानों पर राफ्टिंग की अनुमति दी गई है।

वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल सिंह चौहान ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण टीम ने मरीन ड्राइव से शिवपुरी व ब्रह्मपुरी से निम बीच तथा खारास्रोत के बीच राफ्टिंग शुरू किए जाने की संस्तुति की है। टीम की संस्तुति पर सोमवार से इन स्थानों पर राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
कुछ अन्य स्थानों पर राफ्टिंग शुरू करने के लिए एक बार फिर जल स्तर का आकलन कर एक सप्ताह बाद निर्णय लिया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण टीम में वरिष्ठ साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान, सदस्य तकनीकी समिति अरविंद भारद्वाज, धर्मेंद्र नेगी, विजेंद्र बिष्ट, रामपाल भंडारी, ऋषि राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top