Headline
हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं : महाराज
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन

2 अभियुक्ताओं की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी

कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन- दहाड़े तीन अज्ञात महिलाओं ने कोटद्वार निवासी वादिनी कांति देवी के गले से 2 सोने की चेन पर झपटा मार दिया, और मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने इस अपराध में लिफ्त दो महिलाओं की पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। पूरे मामले में शामिल मुख्य महिला सोनी जो फरार चल रही थी,आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हुयी इस लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें पूर्व में 02 अभियुक्ताओं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका था व फरार चल रही मुख्य अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था लेकिन अभियुक्ता शातिर किस्म की होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

पौड़ी पुलिस द्वारा पुनःकुशल रणनीति बनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देने के फलस्वरुप उपरोक्त अभियोग में संलिप्त और ईनामी अभियुक्ता सोनी पत्नी आनंद को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्ता
सोनी देवी (उम्र -35 वर्ष) पत्नी आनंद, निवासी- ग्राम खेलडी, सर्वेश्वर नगर, दौसा, राजस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top