Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस खन्ना का नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है। डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद 11 नवंबर को जस्टिस खन्ना नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

सरकार ने मांगा था नाम
परंपरा के अनुसार, केंद्र सरकार ने 12 अक्टूबर को मौजूदा चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगा था। इसके जवाब में जस्टिस चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। सरकार की मंजूरी के बाद, 11 नवंबर से जस्टिस खन्ना की नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।

संजीव खन्ना का कानूनी सफर
जस्टिस खन्ना का कानूनी करियर बेहतरीन रहा है। उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में नामांकन के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 2006 में स्थायी न्यायाधीश बने। 2019 में वे सीधे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने, बिना किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाले।

जस्टिस खन्ना के इस नए कार्यकाल से न्यायिक प्रक्रिया में उनकी विशेषज्ञता और योगदान से देश को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top