Headline
‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखंड में आज से SIR की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगे 11,733 बीएलओ
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, मामा- भांजा ही निकले आरोपी
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
नोएडा में ऑनलाइन बेटिंग ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 2.4 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
सूबे के स्कूलों में अनिवार्य होगा एनसीसी, एनएसएस व स्काउट- डाॅ. धन सिंह रावत

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो को VIP सुरक्षा ड्यूटी से हटाने का निर्णय लिया है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 9 VIPs की सुरक्षा का जिम्मा CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) को सौंपा जाएगा। गृह मंत्रालय ने इस सुरक्षा बदलाव की प्रक्रिया के लिए CRPF में एक नई बटालियन भी शामिल की है।

इन VIPs की सुरक्षा अब CRPF करेगी

राजनाथ सिंह
योगी आदित्यनाथ
लालकृष्ण आडवाणी
मायावती
रमन सिंह
सर्बानंद सोनोवाल
गुलाम नबी आजाद
फारूक अब्दुल्ला
एन चंद्रबाबू नायडू

सुरक्षा का ट्रांसफर एक महीने में होगा पूरा: सूत्रों के मुताबिक, इन 9 VIPs की सुरक्षा अब CRPF द्वारा की जाएगी और NSG से CRPF को जिम्मेदारी ट्रांसफर करने की प्रक्रिया एक महीने में पूरी होने की संभावना है। CRPF ने इस कार्य के लिए 7वीं बटालियन को शामिल किया है, जिसे पहले संसद सुरक्षा में लगाया गया था।

राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ को मिलेगा ASL प्रोटोकॉल: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को CRPF का उन्नत सुरक्षा संपर्क (ASL) प्रोटोकॉल भी मिलेगा, जो उनके दौरे के स्थानों की जांच सुनिश्चित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top