Headline
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
दून पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की सभी नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। वहीं, कांग्रेस ने यूपी की 9 सीटों पर अपना एक भी उम्मीदवार नहीं उतारा है, जिससे सियासत में गर्माहट आ गई है।

सपा के इस फैसले पर कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को अपना दफ्तर और झंडा भी सपा को दे देना चाहिए।” प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह बात कही और यह संकेत दिया कि कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है।

कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा
यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। कांग्रेस जहां प्रदेश में चार से पांच सीटें मांग रही थी, वहीं सपा, कांग्रेस को केवल दो सीटें देने को तैयार थी। अब सपा ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

सपा मुखिया का बयान
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार (24 अक्टूबर) को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “बात सीट की नहीं जीत की है।” इस रणनीति के तहत इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर खड़ी हैं, और इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, “एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का समर्थन समाजवादी पार्टी की शक्ति को कई गुना बढ़ा देगा।

उपचुनाव की जानकारी
उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा, और इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top