Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जिंदगी को पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में रणदीप न सिर्फ सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे, बल्कि इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं।अब स्वतंत्र वीर सावरकर का पहला गाना द सावरकर राजे जारी कर दिया है, जिसे सम्बता ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं।

रणदीप ने गाना साझा करते हुए लिखा, धर्म से है क्रांतिकारी, हौसला है तूफानी… ना रोक सकता गोरा, ना रोक सकता काला पानी। हर छंद में, हर कविता में, उनकी विरासत समय के साथ गूंजती है। सावरकर के किरदार को निभाने के लिए रणदीप ने 30 किलो वजन घटाया है।रणदीप ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

रणदीप ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शीशे के सामने सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।रणदीप ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, काला पानी। स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को हिंदी के साथ मराठी भाषा में रिलीज किया जाएगा।इसमें अंकिता लोखंडे और अमित सियाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top