Headline
महाराज ने मौके पर ही किया जन समस्याओं का निस्तारण, श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर में किया प्रतिभाग
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश
देहरादून में गूंजा गोर्खाली संस्कृति का रंग, सीएम धामी बोले- सरकारी स्तर पर और भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव
सीएम धामी ने ‘NeST Fest-2026’ में किया प्रतिभाग, पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून-हल्द्वानी में कई मदरसे सील
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

पटना। चुनावी रणनीतिकार से नेता बनने की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर ने पिछले दो साल से बिहार में पदयात्रा करते हुए बुधवार (2 अक्टूबर) गांधी जयंती के अवसर पर अपनी नई पार्टी ‘जन सुराज’ का ऐलान कर दिया है। इस नई पार्टी का पहला अध्यक्ष विदेश सेवा से सेवानिवृत्त IFS अधिकारी मनोज भारती को बनाया गया है। मनोज भारती, जो बिहार के मधुबनी जिले से आते हैं और दलित समाज से संबंध रखते हैं, मार्च 2025 तक पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रहेंगे।

IIT पास आउट मनोज भारती: 1988 बैच के IFS अधिकारी
मनोज भारती की शिक्षा प्रतिष्ठित नेतरहाट विद्यालय से हुई है। उन्होंने कानपुर IIT से बीटेक और दिल्ली IIT से एमटेक की डिग्री हासिल की। 1988 में UPSC परीक्षा पास कर वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी बने। अपने करियर के दौरान वे इंडोनेशिया, बेलारूस, यूक्रेन और तिमोर-लास्ते में भारत के राजदूत रहे। भारती ने कई देशों में विभिन्न पदों पर कार्य किया और विदेश सेवा से जुड़ी कई किताबें भी लिखी हैं।

प्रशांत किशोर ने मनोज भारती को बताया ‘ज्यादा काबिल’
पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में पार्टी के ऐलान के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पार्टी में किसी पद पर नहीं रहेंगे। जब लोगों ने कहा कि पार्टी का संचालन करने के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं है, तो किशोर ने जवाब दिया कि मनोज भारती उनसे ज्यादा काबिल और शिक्षित व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भारती ने UPSC जैसी कठिन परीक्षा पास कर IFS की नौकरी हासिल की, जो उनके बस की बात नहीं थी।

प्रशांत किशोर की नई पार्टी के साथ बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है, और आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘जन सुराज’ बिहार की राजनीति में कैसे अपना स्थान बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top