Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून। देहरादून से प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन के समय सारिणी में रेलवे ने बदलाव किया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व जाएगी। वहीं मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। होली के बाद यह बदलाव लागू कर दिया जाएगा। देहरादून से प्रयागराज तक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14114 चलती है। दून स्टेशन से इस ट्रेन के रवाना होने का समय दोपहर में 1.25 बजे था, लेकिन रेलवे ने अब इस समय को बदल दिया है।

अब यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे चलेगी। 20 मिनट पहले इस ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा। होली के बाद 26 मार्च से इस ट्रेन का समय बदल दिया जाएगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से देहरादून आने वाली ट्रेन संख्या 15001 दोपहर 14.05 बजे देहरादून स्टेशन पर पहुंचती है। अब इसके समय में भी बदलाव किया गया है। इस ट्रेन का दून रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 14.15 तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top