Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

ठाणे। पुलिस ने नवी मुंबई के वाशी में एक 45 वर्षीय व्यवसायी से 5 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का वादा कर 15 लाख रुपये ठगने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अगस्त 2022 में पीड़ित से संपर्क किया और उसे विश्वास दिलाया कि वे एक फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पीड़ित से कहा कि वे उसके लिए 5 करोड़ रुपये का लोन दिलवा देंगे। विश्वास में आने के बाद पीड़ित ने प्रोसेसिंग फीस के तौर पर 15 लाख रुपये देने को कहा, जिसे उसने चुका दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि 20 दिनों के भीतर लोन उसे मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजीत म्हात्रे, दीपक माली, सोनाली सूर्यवंशी, किशोर लोंडे, सुभाष डोंगरा और जयजीत गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top