Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

चार धाम यात्रा में आयी श्रद्धालु की त्वरित सहायता कर लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान

चार धाम यात्रा में उत्तर प्रदेश से आई महिला श्रद्धालु के एक लाख रुपए रखे बैग को ढूंढ कर किया उनके सुपुर्द

कुछ दिन पूर्व भी पश्चिम बंगाल से आई महिला यात्री के ढाई लाख रुपए रखे बैग को ढूंढ कर लौटाया था महिला यात्री को

एसएसपी देहरादून द्वारा चारधाम ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहने के दिये है निर्देश

ऋषिकेश। वर्तमान में जारी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को यात्रा में आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहने हेतु आदेश निर्देश दिए गए हैं|

आज दिनांक 19 मई 2024 की प्रातः कोतवाली ऋषिकेश में श्रीमती विमला देवी निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के द्वारा सूचना दी गई कि उनका 12 व्यक्तियों का ग्रुप चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पहुंचा है, ऋषिकेश बस अड्डे के पास उनका बैग, जिसके अंदर एक लाख रुपए नगद एवं अन्य सामान रखा था, कहीं गुम हो गया/छूट गया है|

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली ऋषिकेश से चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मचारी गण हेड कांस्टेबल राकेश पवार व कांस्टेबल मिथिलेश सकलानी मौके पर पहुंचे, जिनके द्वारा उपरोक्त महिला यात्री के बैग की तलाश करते हुए बैग को ढूंढ कर उसके अंदर रखें सामान एवं एक लाख रुपए नकद सकुशल महिला यात्री के सुपुर्द किए गए| दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपना सामान एवं एक लाख रुपए वापस पाकर महिला यात्री एवं उसके साथ आए अन्य यात्रियों के द्वारा भाव विभोर होकर उत्तराखंड पुलिस की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top