Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
किराये के कमरे में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को इस दिवाली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि सभी लाभार्थियों को दिवाली से पहले फ्री सिलेंडर मिल सके।

फ्री सिलेंडर देने की यह घोषणा योगी सरकार के चुनावी वादे के तहत की गई है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: एक महत्वपूर्ण पहल
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और वंचित परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है, जिससे खाना पकाने के दौरान होने वाले धुएं और प्रदूषण से बचा जा सके।

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ वे लोग ले सकते हैं जो बीपीएल कार्ड धारक हैं और ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। आवेदक के घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top