Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

देहरादून। सिनौला एनक्लेव रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोशिएशन द्वारा की जा रही अवैध गतिविधियों पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बता दें कि एडवोकेट अजय कुमार सैलवाल ने सिनौला एनक्लेव रेजिडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन, पता-156, अहलूवालिया हाउस, सिनौला एनक्लेव, वार्ड नं० 1, मालसी रोड, सिनौला, देहरादून, के द्वारा की जा रही गतिविधियों के सम्बन्ध में शिकायत की। जिसमें उनके द्वारा यह अवगत कराया गया है, कि सोसाइटी में जगह-जगह फ्लैक्स लगाये गये है, जिसमें अंकित किया गया है, कि “सोसाइटी में फ्लैट, फ्लोर, मल्टी स्टोरी का निर्माण सिनौला एनक्लेव सोसायटी में नहीं किया जायेगा।”

इस पूरे मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने कहा कि सोसाइटी की उपरोक्त गतिविधियां सोसाइटीज पंजीकरण अधिनियम 1860 की संगत धाराओं के अनुरूप नहीं है। उक्त पत्र की प्रति इस निर्देश के साथ प्रेषित की जा रही है, कि उक्त शिकायतों के सम्बन्ध में अपना बिन्दुवार उत्तर पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर अद्योहस्ताक्षरी को उपलबध कराने का कष्ट करें।

साथ ही निर्देशित किया जाता है, कि सोसाइटी इस प्रकार के कृत्य से बचे यदि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाती है, तो सोसाइटी के विरूद्ध सोसाइटीज पंजीकरण अधिनियम 1860 की संगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top