Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

ट्रंप की धमकियों का जवाब क्यों नहीं दे रहे प्रधानमंत्री

देहरादून। अमेरिका लगातार जिस प्रकार से भारत का नाम लेकर भारत का अपमान कर रहे है यह हैरानी वाली बात है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अपमान जनक भाषा का जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं। यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। धस्माना ने कहा कि विश्वगुरु होने का दावा करते नहीं थकते आरएसएस व भाजपा के नेताओं को देश के प्रधानमंत्री से सवाल करना चाहिए कि जब चीन फ्रांस और कैनेडा ने ट्रंप के असभ्य आचरण का जवाब उन्हीं की भाषा में दिया और चीन ने तो यहां तक कह दिया कि वह ट्रंप की धमकियों के आगे नहीं झुकेगा और अमरीका चाहे कैसा भी युद्ध करने चाहे ट्रेड वार या कैसा भी वार वो हर तरह के युद्ध के लिए तैयार है।

तो फिर विश्वगुरु भारत के प्रधानमंत्री खामोशी से अपमान क्यों सह रहे हैं वे बेशक ट्रंप को ट्रंप की भाषा में जवाब न दे पाए परन्तु उनको कुछ तो जवाब देना ही चाहिए।  धस्माना ने कहा कि अपने घर में शेर के बच्चों के साथ व दो मुन्हें सांप के साथ खेलने वाले हमारे बहादुर ५६ इंची सीने वाले विश्वगुरु प्रधानमंत्री की ट्रंप के द्वारा भारत के लिए असम्मान जनक टिप्पणियां और व्यवहार के सामने उनकी चुप्पी पूरे भारत वासियों को हैरान कर रही है। और देश चाहता है कि हमारे प्रधानमंत्री चाहे चीन फ्रांस कैनेडा के राष्ट्रध्यक्षों की तरह दो टूक जैसे को तैसा जवाब न दें किंतु उनको कुछ न कुछ जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top