Headline
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के कलाकार’
मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथआयोजित हुआ होली मिलन समारोह
सीएम धामी ने जनसमुदाय संग साझा की उत्सव की खुशियां जनता ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
सीएम धामी ने हल्द्वानी में कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गो पर अवस्थापना सुविधाओं केे विकास हेतु ₹ 3.08 करोड की धनराशि

दक्षिण 24 परगना के कुलतली थाना क्षेत्र के कृपाखाली इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया है। चौथी कक्षा की छात्रा को ट्यूशन से लौटते समय अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने नदी किनारे से उसका शव बरामद किया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर हमला कर दिया और आगजनी की।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और न ही मिसिंग डायरी बनाई। इसके चलते स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने कुलतली पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की धार्मिक पहचान के कारण पुलिस ने कार्रवाई में देरी की।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह घटना ममता बनर्जी प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से राजनीतिक हो गया है और कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में बढ़ते अपराधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में मौजूदा सरकार रहेगी, तब तक महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।

ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और न्याय दिलाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top