Headline
’‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ’
’उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव’
आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी – किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पहचान
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए  सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ समाधान
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण : महाराज
सभी सरकारी विश्वविद्यालय अपने 5 वर्ष का प्लान करें तैयार- मुख्य सचिव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के 6वें चरण पर मतदान 25 मई को होने हैं. इसके चलते गुरुवार (23 मई) को शाम 5 बजे से चुनावी शोर थम जाएगा. बता दें कि 25 मई को 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के इस चरण में कुल 889 उम्मीदवार अपनी किस्मत को चुनावी रण मेंआजमाएंगे. इसमें 3 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं. सबसे ज्यादा प्रत्याशी (223) हरियाणा से खड़े हैं तो वहीं सबसे कम जम्मू कश्मीर से जहां कुल 20 उम्मीदवार हैं.

जिन 7 राज्यों में छठवें चरण में चुनाव होने हैं वे राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड

1. उत्तर प्रदेश– 25मई को 15 सीटों पर चुनाव होने हैं. ये सीटें हैं सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ और बलरामपुर की गैंसड़ी सीट. कुल मिलाकर 162 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं.

2. बिहार– छठवें चरण में बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग होनी है. यहां कुल प्रत्याशी 86 हैं.

3. जम्मू कश्मीर– यहां अनंतनाग-राजौरी सीट पर तीसरे चरण होने थे, लेकिन मौसम ठीक न होने के चलते इसका चुनाव अब छठवें चरण में संपन्न होंगे.

4. हरियाणा– हरियाणा की सभी सीटों पर एक साथ चुनाव हो जाएंगे जो कि 25 मई को है. हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और कुल 223 प्रत्याशी हरियाणा से उतरे हैं.

5. ओड़िशा– यहां कुल 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. इनमें शामिल हैं क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर.

6. पश्चिम बंगाल– बंगाल में कुल 8 सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी. ये सीटें हैं घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर. कुल 79 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं.

7. झारखंड– रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा साटों पर चुनाव होंगे और कुल 93 प्रत्याशी खड़े हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top