Headline
युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण

एक बार फिर बड़े पर्दे पर चुलबुल पांडे धमाले मचाने के लिए तैयार हैं. सलमान खान की दबंग फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठेंगे. खबरें हैं कि बहुत सलमना खान अब जल्द ही दबंग 4 लेकर आने वाले हैं. इस बात की पुष्टि अभिनेता और निर्माता अरबाज खान ने की है। अरबाज ने दबंग 4 को हरी झंडी दिखा दी है. उन्होंने कहा कि इस वक्त मैं और सलमान दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं. लेकिन सलमान खान एक बार फिर चुलबुल पांडे का किरदार निभाना चाहते हैं. सही समय आने पर हम फिल्म की घोषणा करेंगे और फिर शूटिंग शुरू होगी।

बता दें कि बीते दिनों खबरें आईं थी कि सलमान और अरबाज दबंग 4 के सिलसिले में जवान के निर्देशक एटली से मिले थे. वहीं अब बातचीत के दौरान अरबाज ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने कि मैं एटली से कभी नहीं मिला हूं. जब तब मैं आगे से किसी बात की पुष्टि ना करूं, किसी को भी इन अफवाहों पर यकीन नहीं करना चाहिए. बता दें कि दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फैंस फिर भी दबंग 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दर्शकों को एक बार फिर से पर्दे पर चुलबुल पांडे को देखना है.
वहीं सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार ने हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वे साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदौस और साजिद नाडियाडवाला के साथ ईद पर एक फिल्म लेकर आने वाले हैं. बता दें कि ए. आर. मुरुगदौस ने आमिर खान की फिल्म गजनी डायरेक्ट की थी. सलमान खान ने फिल्म का टाइटल तो रिवील नहीं किया, लेकिन खबरें आ रही हैं कि भाईजान अपने सुपरहिट फिल्म किक का अगला पार्ट लेकर आने वाले हैं।

इस सुपरस्टार के खाते में और भी कई फिल्में हैं. पिछले लंबे समय से सुपरस्टार अपनी फिल्म द बुल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसके अलावा सलमान टाइगर वर्सेस पठान, बजरंगी भाईजान 2 और शेर खान में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top